BSF जवान के शव के साथ पाकिस्तान की बर्बरता पर ग्रामीणों में रोष(VIDEO)

9/19/2018 7:09:58 AM

सोनीपत(पवन राठी):  जम्मू के साम्भा के रामगढ़ सेक्टर में एक बार फिर से पाकिस्तान की कायराना हरकत सामने अाई है। जहां गोलीबारी के दौरान पाक रेंजरों ने घायल जवान के शव को अगवा कर अपने साथ ले गए। घायल जवान के छाती मव पैर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतारा और बरबर्ता के बाद स को सीमा पर छोड़ गए। बता दें जवान पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद एक दिन पूर्व गायब हो गया था, जिसके बाद शाम को जीरो लाइन सीमा के पास उसका व बरामद किया गया। शहीद जवान सोनीपत के गांव कला गांव का रहने वाला था। जवान की पहचान हेड कॉन्स्टेबल नरेन्द्र कुमार निवासी गांव थाना कला, जिना सोनीपत, हरियाणा के रूप में की गई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामिणों में पाकिस्तान की इस कायराना हरकत को लेकर गुस्से का माहौल है। वहीं शहीद नरेंद्र के चाचा का कहना है कि बेटे के शहीद होने पर गर्व है लेकिन पाकिस्तान ने जो बर्बरता की है उस घटना ने झकझौर कर रख दिया है। नरेंद्र अाखरी बार अपने भाई- बहन की शादी पर गांव अाया था। उसके बाद उसका चेहरा देखने को नसीब नहीं हुअा। सरकार से कहना चाहता हूं कि अब पानी सिर से उपर हो चुका है।  देश के जवानों की शहादत को एेसे बर्बाद न होने दे। सरकार को चाहिए कि वो कोई ठोस कदम उठाए। 


बता दें कि जवान के घायल होने की सूचना के बाद बीएसएफ ने सीमा पर तलाशी अभियान चलाया, पर जवान का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। ऐसा कहा जा रहा था कि सीमा पर उगे सरकंडों के बीच कहीं जवान गुम हो गया है और घायल अवस्था में बेसुध भी पड़ा हो सकता है। शाम को जवान का शव प्राप्त किया गया। पाकिस्तान इससे पहले भी इस तरह के हमले करता रहा है।
 

Deepak Paul