शोक व्यक्त करने जा रहा परिवार खुद हुवा हादसे का शिकार

12/5/2016 5:17:49 PM

पलवल (दिनेश कुमार): पलवल केएमपी मार्ग पर गांव मिण्डकौला के निकट तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल सिविल अस्पताल भिजवा दिया और मृत्तकों के परिजनों को घटना की सूचना दी।


पलवल केएमपी मार्ग पर गांव मिण्डकौला के निकट आज सुबह करीब पांच बजे स्विफ्ट गाडी नंबर एचआर.34.एच.7497 असंतुलित होकर सडक़ किनारे डिवाइडर से टकरा गई। इस सडक़ दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जिसमें मृत्तक प्रेम सिहं 45 वर्षीय निवासी महेंद्रगढ ,कमल सिहं चालक 23 वर्षीय निवासी महेंद्रगढ,धर्मा 60 वर्षीय महिला, विमला 72 वर्षीय महिला शामिल है। मृत्तक के परिजनों ने बताया कि गाडी में सवार लोग महेंद्रगढ के रहने वाले थे और अलीगढ अपने किसी परिजनों के वहां शोक व्यक्त करने जा रहे थे। ड्राइवर कमल के अलावा तीनों प्रेम सिहं पुत्र महरचंद, धर्मा पत्नि हरिराम,विमला पत्नि नत्थूराम एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।