पुलिस ने अगवा लड़की को किया राजस्थान से बरामद, 50 हजार में बेचना चाहती थी अारोपी

2/25/2017 6:10:18 PM

पलवल (दिनेश कुमार):होडल पुलिस ने होडल से अगवा एक लड़की को राजस्थान के भरतपुर से सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मौजीराम ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। होडल डीएसपी मौजीराम ने बताया कि होडल की श्याम कॉलोनी से दस साल की लड़की सोनम को अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान माया नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया और दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। माया से गहन पूछताछ करके तथा मुखबर की सूचना पर इस वारदात में सहयोगी महिला लक्ष्मी निवासी होडल व अगवा लड़की सोनम को राजस्थान पुलिस का सहयोग लेकर थाना गढीबाजना भरतपुर से बरामद किया गया। पुलिस ने अगवा लड़की सोनम को सकुशल, समय रहते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि अगवा लड़की सोनम को पचास हजार रूपयों में बेचना चाहती थी। लक्ष्मी कई दिनों से भरतपुर तथा धौलपुर की पहाडियों में लड़की को छुपाकर बेचने के लिए घूम रही थी। डीएसपी ने बताया कि इस वारदात में अभी कई सहयोगी आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया है। जिस सम्बन्ध में थाना होडल पुलिस आरोंपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।