पलवल: किसानों ने शुरू की मशरूम की खेती, लाखों रुपए कमा रहे है मुनाफा

11/11/2022 10:07:33 PM

पलवल(दिनेश): शहर में किसानों का रुझान परंपरागत खेती को छोड़ कर दूसरी खेती की ओर जा रहा है। 35 किसानों ने मशरूम की खेती करना शुरू कर दिए  है। इन किसानों को हरियाणा सरकार के सहयोग से उद्यान विभाग द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस खेती से किसानों को काफी फायदा हो रहा है। कई किसानों लाखों रुपए प्रॉफीट कमा रहे है। इस खेती के लिए किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र मंडकौला में मशरूम की खेती करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जिला उद्यान विभाग के अधिकारी डा. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि मशरूम की खेती करना किसानों की आय को बढ़ाने का सबसे अच्छा साधन है। किसान बटन मशरूम की खेती कर अपनी आय को बढ़ा सकते है। मशरूम की खेती करने पर किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पलवल जिले में मशरूम के तीन प्रोजेक्ट कार्यरत है। जिनमें एक प्रोजेक्ट गांव धतीर,हथीन व नांगल ब्राह्मण में लए हुए है। नांगल ब्राह्मण में  प्रगतिशील किसान दयाकिशन ने मशरूम का प्रोजेक्ट लगाया गया है,जिसमें 600 किलोग्राम मशरूम का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है। विभाग द्वारा किसानों को मशरूम के प्रोजेक्ट पर अनुदान दिया गया है।

किसान दयाकिशन ने बताया कि डेढ एकड़ में मशरूम की खेती कर रहे है। इसके लिए कम्पोस्ट खाद तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि 6 रूम बनाकर मशरूम की खेती कर रहे है। प्रतिदिन 600 किलोग्राम मशरूम का उत्पादन किया जाता है। मशरूम का बाजार में अच्छा रेट मिलता है। हर महीने 20 लाख रुपए की आमदनी होती है और 5 लाख रुपए का प्रॉफिट होता है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि परंपरागत खेती को छोड़कर मशरूम की खेती करें और अपनी आमदनी को बढ़ाऐं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma