पलवल: चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोग गंभीर रूप से घायल

11/29/2022 7:05:31 PM

पलवल(दिनेश): शहर के अल्लिका गांव में सरपंच का चुनाव हारने वाले एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान अंधाधुंध  फायरिंग की गई। जिससे एक युवक के हाथ में गोली लगकर आर-पार हो गई। इस दौरान दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

बता दें कि पलवल के अल्लीका गांव में चुनावी रंजिश के चलते आकाश संदीप पुत्र चरण सिंह को घर में घुसकर गोली मार दी गई। गोली लगते ही युवक बेहोश होकर गिर पड़ा था। जिसे तुरंत उपचार के लिए पलवल के गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पर मौजूद यशपाल पुत्र केहर सिंह को भी गोली के छर्रे लगे है। उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हमलावर  सरपंच प्रत्याशी  वीर सिंह पक्ष के लोग थे। चुनाव में इस बार वीर सिंह की पत्नी पिंकी सरपंच पद के लिए दूसरे स्थान पर रही। जबकि पीड़ित पक्ष की ओर से राजबाला चुनाव में सरपंच पद के लिए प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रही थी। वहीं गांव की निशा पत्नी हेमराज लगभग 1250 वोट कर सरपंच बनी है।

 इस घटना की वजह से पुलिस बलों की तैनाती की गई है,जिससे तनाव कम हो सके। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।  

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma