हरियाणा में पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग, पढ़िए पूरी डिटेल

10/7/2022 2:21:08 PM

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा में पंचायत चुनावों का इंतजार अब खत्म हो गया है। अब पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी गई है। जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव होगें। वहीं सरपंच और पंच के लिए दो नवंबर को चुनाव होंगे। यह जानकारी राज्य के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने दी है। 

उन्होंने कहा कि पहले चरण में भिवानी, फतेहाबाद,झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में चुनाव होंगे। 14 अक्टूबर से यहां नामांकन शुरू हो जाएंगे। जो 19 अक्टूबर तक चलेंगे। 20 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी। 21 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं एक सप्ताह के बाद दूसरे चरण की घोषणा होगी। 

73 हजार ई.वी.एम. मशीनों से होंगे चुनाव 
चुनाव आयोग के अफसरों की मानें तो इस बार पंचायत चुनाव भी ई.वी.एम. से करवाए जाएंगे। इसके लिए आयोग की ओर से सभी जिलों में 73 हजार से ज्यादा ई.वी.एम. की तैयारी की गई है। राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार, मतदान पार्टी में 4 अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें 1 पीठासीन अधिकारी तथा 3 मतदान अधिकारी होंगे, ताकि शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव करवाए जा सकें। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिन्हें निष्पक्षता से मतदान करवाना होगा। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी करवाने के आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान करके उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जा रही है, ताकि मतदान केंद्रों पर ङ्क्षहसा, लूट व बूथ कैप्चरिंग आदि की घटनाएं न हों।

Content Writer

Manisha rana