बाल निकेतन से भागे 2 लड़के, पुलिस कर रही तालाश

1/22/2017 9:56:45 PM

पंचकूला (उमंग श्योराण):पंचकूला के सेक्टर-2 के बाल निकेतन से 2 लड़कों के भागने का मामला सामने आया है। यह दोनों लड़के 19 देर शाम को सेक्टर-2 के बाल निकेतन से भागे हैं। भागने वाले लड़कों के नाम कर्ण उम्र 15 साल, अविनाश उम्र 12 साल है।  जानकारी के अनुसार यह दोनों लड़के पंचकूला सेक्टर-2 के बाल निकेतन में 2 साल से रह रहे थे और यह दोनों लड़के दो साल पहले छछरौली बाल निकेतन से पंचकूला ट्रांसफर हुए थे। इस की सुचना पुलिस को दे दी गई है लेकिन पुलिस अभी तक इनको तलाश नहीं कर पाई है।

पंचकूला सेक्टर 2  में स्तिथ बाल निकेतन के अधिकारी द्वारा पुलिस को बाल  निकेतन से दो लड़को के भागने की शिकायत दर्ज करवाई है। बाल निकेतन द्वारा शिकायत मिलने पर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है लेकिन पुलिस को अभी तक बाल निकेतन से भागे दोनों लड़के नहीं मिले है। बाल निकेतन के कर्मचारी ने बताया कि बाल निकेतन के सुप्रिडेंट महेश सिंह ने पुलिस को बाल निकेतन से दो लड़के भागने की सुचना दी है। बाल निकेतन के कर्मचारी ने बताया कि बाल निकेतन के बाहर दो सुरक्षा कर्मी भी तैनात किये हुए थे। पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों लड़कों की तलाश की जा रही है और उन्हें भागे हुए दोनों लड़के लखनऊ में होने की सुचना मिली है।