नववर्ष पर हुई युवक की हत्या में पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

1/9/2017 9:49:15 PM

पंचकूला (उमंग श्योराण): पंचकूला में नव वर्ष 2017 की मध्य रात्री में हुई हत्या मामले में पंचकूला पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 31 दिसम्बर 2016 -1 जनवरी 2017 की रात्रि सेक्टर 5 के एक होटल के बाहर पार्किंग में दो गुटों में पार्टी के दौरान कहा सुनी हुई, जिसके बाद पार्टी के खत्म होने के बाद वापिस जाते हुए दोनों गुटों में झगड़़ा हुआ और दीपक नामक लकड़े की दूसरे गुट के लड़कों ने चाकू मार हत्या कर दी थी।


पंचकूला पुलिस कमिश्नर आर.सी मिश्रा ने बताया कि मामले को सुलझाते हुए अभी 4 आरोपीयों राजन सिंह,निशांत शर्मा,महोम्मद इजहार ,महोम्मद अजमल को गिरफ्तार कर किया गया है और अभी मुख्या आरोपी गिरफ्त से बाहर है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी चंडीगढ़ के मनीमाजरा के निवासी हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपीयों की गिरफ़्तारी कहा से की, इस बारे में बताने से इंकार कर दिया तांकि मुख्या आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।