पंचकूला में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते SI को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 08:30 AM (IST)

पंचकूला : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पंचकूला में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ACB ने सेक्टर-21 पुलिस चौकी में तैनात सब-इंस्पेक्टर देशराज (SI) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि SI देशराज कार छोड़ने के बदले ₹5,000 की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग ACB को सौंपी। शिकायत मिलने पर ब्यूरो ने शुरुआती जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। 

इसके बाद एसीबी ने प्लानिंग के साथ कार्रवाई की और SI को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी सब-इंस्पेकटर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static