पंचकूला हिंसा मामला: 2 वांछित आरोपी एम्बुलेंस में पेशी के लिए लाए गए कोर्ट

7/19/2018 11:21:39 AM

पंचकूला (मुकेश): पंचकूला हिंसा मामले में 2 वांछित आरोपियों को काबू कर सिरसा पुलिस बुधवार सुबह पंचकूला अदालत पहुंची। पुलिस दोनों आरोपियों राकेश कुमार और विक्रम को एम्बुलैंस में पेश करने के लिए करीब 300 किलोमीटर दूर से आई थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें पुलिस वापस साथ ले गई। सुबह करीब 10.30 बजे हरियाणा पुलिस की हाईवे एंबुलैंस आरोपियों को लेकर यहां पहुंची थी। 
 

Deepak Paul