भारी बारिश से पंचकूला शहर बना तालाब, प्रशासन के दावों की खुली पोल

7/30/2022 3:21:12 PM

पंचकूला(उमंग): शुक्रवार को शुरू हुई भारी बारिश के बाद आज भी लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते पंचकूला में कई जगह जलभराव हो गया है। इस दौरान शहर की सड़कों पर दो-दो फुट पानी भर गया। जलभराव के चलते आने जाने वाले लोग जाम में फंसने को मजबूर हो गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों और दो पहिया वाहन चालकों को रही है। सेक्टर-19 समेत कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बारिश बंद होने के दो घंटे बाद भी शहर से पानी की निकासी नहीं हो सकी पाई है। यह बारिश शहरवासियों के लिए आफत बन गई है।

 

कहीं बरसाती नाले का पुल गिरा, तो कहीं पेड़ गिरने से लोगों को हुई परेशानी

 

इंदिरा कॉलोनी में बरसाती नाले पर पैदल लोगों के लिए बनाया गया पुल गिर गया है। पानी के तेज बहाव से मिट्टी कट गई और यह पुल गिर गया। लोगों का कहना है कि इस बारे में प्रशासन को अवगत कराया गया था, पर इसे लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। दूसरी ओर सेक्टर-20 में एक पेड़ गिरने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया। सेक्टर-19 अंडरपास में पानी भरने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक उसी में फंस गए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha