बुजुर्ग की पिटाई करने पर लोगों ने लगाया जाम, ASI को किया सस्पेंड(Video)

1/22/2018 4:19:51 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): हरियाणा में जहां बच्चियों अौर लड़कियों से रेप की वारदातें बढ़ रही है, वहीं पुलिस कुछ भी करने में नाकाम साबित हो रही है। इन वारदातों से लग रहा है कि हवस के दरिंदों को पुलिस का भी खौफ नहीं है। वहीं पंचकूला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पुलिस द्वारा एक बुजुर्ज से अमानवीय व्यवहार किया गया है। पीड़ित बुजुर्ग को पंचकूला सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित की हालत गंभीर होने के चलते चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं माना जा रहा है कि पीड़ित की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर किया जा सकता है। गुस्साए लोगों पंचकूला मनसा देवी इलाके में रोड जाम कर आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

जानकारी के अनुसार बीती रात जब बुजुर्ग अपने घर जा रहा था तो उसी समय गश्त कर रहे दो पुलिस मुलाजिम उसे रोकर पिटाई करते हैं। पुलिस कर्मचारियों द्वारा उसके कपड़े उतारकर उसकी पिटाई की गई। जिसके चलते उसकी हालत खराब हो गई। पीड़ित का दोस्त उसे अस्पताल ले गया जहां उसकी हालत गंभीर है। लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि इन कर्मचारियों को सस्पेंड किया जाए। 

हालांकि पुलिस ने अौपचारिकता करते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है लेकिन गुस्साए लोग इससे भी संतुष्ट नहीं है। उनकी मांग है कि इन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। अभी तक कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।