उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विस अध्यक्ष के हाथों सम्मानित हुईं पंचकूला की पारस पराशर

1/29/2023 9:48:55 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक पंचकूला की कंप्यूटर इंजीनियरिंग विंग की एचओडी पारस पराशर को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया है। दरअसल उनके योगदान को देखते हुए जिला प्रशासन ने उनके नाम का प्रस्ताव भेजा था।

 

बता दें कि पारस पराशर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सेंगर की बेटी हैं। पारस पराशर को विस अध्यक्ष के हाथों सम्मान मिलने पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक पंचकूला के प्रिंसिपल दलजीत सिंह ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

 

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

Content Writer

Gourav Chouhan