अंबाला में विदेशी हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, बम डिस्पोजल टीम ने किया डिस्पोज

5/18/2023 3:03:36 PM

अंबाला (अमन कपूर) : शहर के शहजादपुर इलाके में हैंड ग्रेनेड होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शक के आधार पर बम डिस्पोजल टीम को बुलाया तो प्लास्टिक की पाइप में 4 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। जिसे बम डिस्पोजल टीम ने डिस्पोज किया। अंबाला पुलिस ने बताया कि ये हैंड ग्रेनेड विदेश से बने हुए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि आखिर ये हैंड ग्रेनेड कहां से आए और किस चीज के लिए इस्तेमाल होने वाले थे। 

लोकल पुलिस को कुछ लोगों ने सूचना दी थी  कि एक मैदान में कुछ एक्सप्लोसिव चीज पड़ी है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जगह का जायजा लिया तो वहां हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। 

इस मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ विक्रांत ने  बताया कि  उन्हें मैदानी इलाके में हैंड ग्रेनेड होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँचने पर  उन्हें  एक प्लास्टिक की पाइप दिखी जोकि दोनों तरफ से बंद थी। पुलिस ने शक के आधार पर बम डिस्पोजल टीम को बुलाया, जिसके बाद उन्हें पाइप  में 4 जिन्दा हैंड  ग्रेनेड बरामद हुए।  जिसे बम डिस्पोजल टीम ने डिस्पोज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हेंड ग्रेनेड विदेश के बने हुए है। हालांकि गनीमत ये रही कि ये हैंड ग्रेनेड मैदानी इलाके में पाए गए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail