बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर (Pics)

1/22/2017 6:51:28 PM

पानीपत (अनिल कुमार):पानीपत में एक युवक पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। युवक की हालात गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार पानीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित दीपक पानीपत के अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला है जो की सुभाष बाजार स्तिथ एक दुकान में काम करता है। वह रात को अपना काम ख़त्म करके अपनी दादी के घर देशराज कॉलोनी में पैदल जा रहा था। पानीपत के देवी मंदिर के पास 3 अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और दीपक पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेखोफ हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल दीपक ने फोन कर अपने परिजनों को सूचना दी ,परिजनों ने दीपक को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टर आर पी जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक का गंभीर हालत में ऑपेशन किया गया है। वही पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवक के बयान पर मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है।