MLA के पति ने दिखाई दादागिरी, महिला को बोले अभद्र शब्द

10/30/2016 1:48:06 PM

पानीपत (अनिल कुमार): भाजपा सरकार जहां महिलायों व् बेटियों के लिए काम कर रही हैं, वही पानीपत शहरी विधायक के पति सुरिंद्र रेवडी अपनी दादागिरी के दम पर पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों से उनके मकान खाली करवा रहे हैं। विवेर्स कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ की जगह रहने वाले महेंद्र जब काम पर गए तो पीछे से विधायक के पति आये और उनसे कहने लगे कौन हो तुम, निकलो यहां से और महेंद्र की पत्नी के साथ बड़े ही अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। यह सब देख वहा की महिलाएं भी इक्कठी हो गई। पडोसी महिला फुलझा का कहना हैं कि जो विधायक यहा आये थे उन्होंने कहा कि इसके पिछवाड़े में लात मार देंगे निकलों यहां से। महिलाओ के सामने एसी बात नहीं करनी चाहिए थी। दूसरी तरफ पब्लिक अधिकरी डिप्टी सुप्रिडेंट बलराज का कहना हैं कि केवल सरकार ही मकान खाली करवा सकती वो भी तब जब उसकी ट्रांसफर हो जाए।

पानीपत की शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी जहां लोगों के दिलों में साफ छवि बनाये हुए हैं वही उसके पति सुरिंद्र को महिलाओं के साथ कैसे बातचीत की जाती हैं उनका सम्मान कैसा किया जाता हैं शायद वे यह भूल गए हैं। शहर के विधायक के पति सुरिंद्र नशे में चूर रेवड़ी पानीपत में पार्क बनाने की चाहत में यह भी भूल गए की उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं और वे महिलाओं से औच्छी बात करते हैं।

मामला महेन्द्र कर्मचारी पब्लिक हेल्थ का हैं जो की वीवर्स कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ की जगह उसे रहने के लिए मकान मिला हैं। यह मकान उसे और उसके परिवार को रहने के लिए पब्लिक हेल्थ ने अलॉट किया है। हमारे विधायक के पति उसके मकान में अपने कई साथियो साथ जाते हैं और महेंद्र की पत्नी सुमन से मकान खाली करने को कहते हैं। यहीं नहीं उसे कहते हैं कि तेरे पिछवाड़े में मारूँगा और समान उठाकर बाहर फैंक देंगे। यह मकान खाली कर दो। जब यह घटना हो रही थी तो कॉलोनी के 150 के आस  पास लोग व् महिलाएं देख रही थी। वहा की महिलाओं का कहना हैं कि विधायक के पति को महिला से एसी बात नहीं करनी चाहिए थी। 


महेंद्र कर्मचारी पब्लिक हेल्थ ने बताया कि वे पिछले 21 साल से इस डिपार्टमेंट में काम कर रहा है और इस मकान में पिछले 4 साल से रह रहा है। पब्लिक हेल्थ बलराज डिप्टी सुप्रिडेंट का कहना है कि यह मकान हमे अधिकारी द्वारा अलॉट होता हैं और केवल हमारे अफसर या उपयुक्त आदेश पर की खाली करवा सकते हैं या फिर तब अगर किसी कर्मचारी की बदली हो जाए।