गांजापत्ती सहित आरोपी काबू

12/10/2016 3:13:53 PM

पानीपत (पाटिल): सी.आई.ए.-1 पुलिस ने सैक्टर-25 जी.टी. रोड के पास से गुरुवार देर सायं एक व्यक्ति को भारी मात्रा में गांजापत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को थाना चांदनी बाग पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

 
जानकारी अनुसार सी.आई.ए.-1 पुलिस गुरुवार देर सायं गश्त पर थी कि पुलिस को सैक्टर-25 जी.टी. रोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजापत्ती बरामद हुई। जिसका वजन करने पर 2.300 किलोग्राम निकला। पुलिस ने युवक को थाना चांदनी बाग पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विद्यानंद कालोनी निवासी अच्छे लाल पुत्र बिंडेरी लाल के रूप में दी। अच्छे लाल ने बताया कि वह मूलरूप से धरारा बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।