पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे पर कार सवार तीन युवकों ने मारी गोली

1/14/2017 4:45:39 PM

पानीपत (अनिल कुमार): पानीपत शहर के सलारगंज गेट के पास देर रात रात दो भाइयों को कार सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। पुलिस ने मौके से बंदूक से चली गोली बरामद की। दोनों भाई एग-रोल खाने के लिए खड़े थे कि एक कार से तीन युवक निकले और उन पर गोली दाग दी। ​दोनों भाई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सलूजा के भतीजे हैं। बाद में घायलों को पानीपत के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां से हालत गंभीर देख उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। डी एस पी आत्मा राम ने कहा कि तीन युवक आये थे। उन्होंने गोली चलाई और वहा की सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

मॉडल टाउन के न्यू शांति नगर निवासी 23 वर्षीय पराग ​व उसका छोटा भाई 20 वर्षीय तर्षित यूके में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह​ ​सेक्टर 29 स्थित डाई हाउस में पिता के साथ बैठता है। ​​दोनों भाई भाजपा के पूर्व​ ​जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सलूजा के भतीजे हैं। दो दिन पहले छोटा भाई यूके से​ ​घर आया था। ​मौके पर मौजूद जिसने पुरे घटनाक्रम को देखा उसका कहना है कि ​रात को दोनों एग-रोल खाने के लिए सलारगंज गेट के पास गए थे। एक रोल​ ​लेने के बाद तर्षित कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए पास की दुकान में चला गया। इस​ ​दौरान वहां खड़े दो युवक​ जिन्होंने मुंह पर कपडा बांधा हुआ था उन ​में से एक ने पिस्तौल निकालकर तर्षित को गोली मार​ ​दी। ​ डी एस पी आत्मा राम ने बताया कि दो भाइयों को कार सवार दो-तीन​ ​आरोपियों ने गोली मारी है।

​घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं। लेकिन पुलिस  इस बात से इंकार कर रही हैं कि दोनों बच्चे पूर्व जिला अध्यक्ष के भतीजे हैं जबकि जब हमारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज व् प्रदेश महामंत्री ​संजय भाटिया से बात हुई तो उन्होंने माना की दोनों भाई पूर्व जिला अध्यक्ष के भतीजे हैं और जल्द ही पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी।