मकानों से हजारों की चोरी

12/11/2016 4:42:07 PM

पानीपत (पाटिल): मॉडल टाऊन थाना क्षेत्र स्थित 2 मकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों की नकदी, जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया।  2 मकानों में हुई चोरी की घटना के बारे में पता लगने के बाद पहुंची थाना मॉडल टाऊन पुलिस व एफ.एस.एल. की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। दीवान नगरवासी शीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत रोज करनाल में रहने वाले उसके दोहते की शादी थी। वह अपने बेटे पारस के साथ शादी में गई हुई थी। 

सुबह जब घर पहुंची तो मकान का दरवाजा टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से 6,000 रुपए व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं भाटिया कालोनीवासी अमित गुप्ता ने बताया कि उसके मकान की मुरम्मत चल रही है इसलिए वह दूसरे मकान में किराये पर रहते हैं। मुरम्मत का कार्य करने वाले ने चोरी की सूचना दी। वह घर पहुंचा और देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से करीब 15-16 साडिय़ां व अन्य सामान चोरी कर ले गए।