मारने के बाद हत्यारों ने मृतक के चेहरे से की बर्बरता (देखें तस्वीरें)

12/19/2016 5:45:52 PM

पानीपत (राजेश कुमार): पानीपत के अटावाला गांव से कल रात से लापता 45 वर्षीय युवक की आज दोपहर खुर्द- बुर्द हालत में गांव के शराब के ठेके के पास पड़ा शव मिला। शव के पास खून से सने ईंट पत्थर भी मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।

पानीपत के गांव अटावला गांव का रहने वाला सावन कल शाम से घर से लापता था। आज दोपहर को सावन का शव गांव के शराब के ठेके के पास पड़़ा मिला। परिजनों ने बताया कि सावन कल रात शराब पीने के लिए ठेके पर गया था। वहां किसी के साथ कहासुनी भी हुई थी उसके बाद वह घर नहीं लौटा। आज दोपहर शराब के ठेके के पास खेतों किसी ने शव को देखा। इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई। 

पुलिस ने बताया कि सावन की हत्या कर शव को खेत में फैंका गया है। चेहरे पर ईंट पत्थरों से कुचलने के निशान भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।