शादी समारोह में चली गोली, एक घायल

12/6/2016 2:37:21 PM

पानीपत (राजेश): सैक्टर-29 में देर रात कृष्णा गार्डन में एक शादी समारोह में चली गोली से चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी अनुसार देर रात सैक्टर-29 के कृष्णा गार्डन में गांव मच्छरौली से बारात आई हुई थी। समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत्त दूल्हे के भाई ने डी.जे. को बंद करने को लेकर हुए विवाद में गोली चला दी जो कि गोली चौकीदार अरुण की जांघ में लगी। गोली लगते ही अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस को दिए बयान अनुसार अरुण ने बताया कि देर रात 12 बजे वह डी.जे. बंद करवाने के लिए स्टेज पर गया था जहां पर दूल्हे के भाई ने उस पर फायर कर दिया। थाना चांदनी बाग एस.एच.ओ. ने बताया कि एक शादी समारोह में अरुण नाम का चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बैंक्वेट हॉल के संचालक, डी.जे.संचालक व गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
प्रतिबंधित होने के बावजूद भी शादी समारोह में चलती है गोली
पुलिस ने सभी बैंक्वेट हॉल के मालिकों निर्देश दे रखा है कि रात के 10 बजे के बाद डी.जे. नहीं बजाया जाएगा और बैंक्वेट हॉल में समारोह के दौरान फायर नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद भी लोग शादी समारोह में घटनाएं हो जाती हैं। थाना चांदनी बाग एस.एच.ओ. का कहना है कि नोटिस देने के बाद भी किसी बैंक्वेट हॉल में गोली चलती है तो बैंक्वेट हॉल के मालिक व गोली चलाने वाले पर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह नोटिस पहले भी जारी हो चुके हैं।