Panipat: ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवती की मौत

8/26/2022 12:44:52 PM

पानीपत (सचिन) : पानीपत जिले में देर शाम विकास नगर की रहने वाले  सुनीता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विहार बक्सर के रहने वाले विद्यासागर का परिवार काफी समय से विकास नगर में रहता है। पिता विद्यासागर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है। 

मृतका बेटी के पिता ने बताया कि वह कल शाम घर से निकली थी जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरु की गई। वहीं जीआरपी थाने से मिली सूचना के आधार उनको पता लगा कि उनकी बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। जहां उसका पोस्टमार्टम जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana