पानीपत: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जला मालिक, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

4/9/2022 3:12:04 PM

पानीपत (अनिल) : पानीपत जिले में बबैल रोड स्थित रामनगर की एक हैंडलूम फैक्ट्री में आग लग गई। जिसमें फैक्ट्री मालिक जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंचकर उन्होंने आग पर काबू पाया। वहीं जब तक आग पर काबू पाया तब तक फैक्ट्री मालिक देवी सिंह की आग में जलने के कारण मौत हो चुकी थी। 

जानकारी के मुताबिक मृतक देवी सिंह मूल रुप से यूपी का रहने वाला था। पिछले 25 साल से पानीपत में रह रहा था। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक धागों में आग लग गई। जिसमें वह जिंदा जल गया। मृतक के तीन लड़के व एक बेटी थी।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana