पत्नी को बहाने से बुलाया घर, पहले से मौजूद दोस्तों संग किया गैंगरेप (VIDEO)

1/12/2018 7:44:05 PM

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत की वधावा राम कॉलोनी में महिला के जन्मदिन पर पति ने जो तोहफा दिया वह सारी उम्र भूल नहीं पाएगी। महिला के जन्मदिन पर आए शराबी पति अौर उसके दो दोस्तों ने साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं उन्होंने पीट-पीटकर उसे अधमरा भी कर दिया। महिला को उसके परिजनों ने अर्धनग्न अवस्था में पति के मकान से बरामद कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दो दिन के बाद महिला को होश आया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

बहाने से बुलाया अपने घर
वधावा राम कॉलोनी वासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पिछले एक साल से उसकी पति के साथ अनबन के चलते उससे अलग रह रही है। पति-पत्नी दोनों ही वधावा राम कॉलोनी में अलग-अलग स्थान पर किराए के मकानों में रह रहे हैं। गत 5 जनवरी को उसने अपना जन्म दिन मनाया था। उस दिन भी पति ने जन्मदिन के बहाने उसे फोन किया। 

दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
अगले दिन उसके पति का फोन आया और उसने उसे बताया कि बच्चे का हाथ जल गया है, आ जाओ। इस प्रकार बहाने से उसने उसे अपने कमरे पर बुलाया। जब वह पति के कमरे पर पहुंची तो वहां पहले से ही दो युवक मौजूद थे। एक युवक ने रुमाल से मुंह ढांप रखा था। पति उस समय नशे में था। महिला का आरोप है कि पति अौर उसके दोस्तों ने बेहोश कर उससे गैंगरेप किया जिसके बाद उससे मारपीट की गई। उसके बाद वे तीनों उसे अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।  

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।