पानीपत: पकोड़े बनाते समय महिला के ऊपर गिरा गर्म तेल, बुरी तरह से झुलसी

3/8/2023 4:37:37 PM

पानीपत: शहर में रेहड़ी पर पति संग पकोड़े तल रही महिला पर गर्म तेल की कढ़ाई गिर गई,जिससे वह बुरी तरह से जल गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि गंगाराम कॉलोनी निवासी शिवा का फास्टफूड का काम करता है। इस दौरान उसकी पत्नी होली पर्व को लेकर पकोड़े तल रही थी। पास में ही घरेलू सिलिंडर था। इस बीच वह पकोड़े को नीचे रखी तो उसके हाथ से कढ़ाई पर धक्का लग गया और उसके ऊपर गर्म तेल गिर गया। इस दौरान वह बुरी तरह से झुलस गई। साथ ही उसके पति पर भी तेल के छींटे पड़ने से पैर जल गया। फिलहाल महिला का इलाज का चल रहा है।   

                   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma