वीडियो में देखें लाइव मर्डर, कैसे बेखौफ बदमाश ने सरेआम युवक पर दागी गोली

6/6/2017 3:10:46 PM

पानीपत (अनिल कुमार):पानीपत के थाना शहर में मात्र 300 मीटर की दूरी पर आज दोपहर जीटी रोड पर लाइव मर्डर देखने को मिला, जोकि एक सी.सी.टी.वी में कैद हो गया। CCTV में साफ-साफ देखा जा सकता है कि होटल माई इंडिया के सामने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को सरेआम युवक ने गोली मार दी।

गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद उसने फिर व्यक्ति पर फायर किया। गोली लगते ही ट्रैफिक पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए शिविल अस्पताल में पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. सिटी ,डी.एस.पी. जगदीप दून पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

मृतक की पहचान सोनीपत जिले के गन्नौर के गांव आहुलाना निवासी सतबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरे से फुटेज निकलवाकर मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल पर पहुंचे राहुल शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद पुलिस की टीमें हत्यारे की खोज में लग गई है। अभी तक इसमें एक ही हत्यारा होने का अंदेशा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।