पानीपत के ASI ने बढ़ाया जिले का गौरव, आज दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में होंगे पुलिस पदक से सम्मानित

1/26/2023 11:03:41 AM

पानीपत (सचिन) : भले ही देशभर में पुलिसकर्मियों की छवि पर अक्सर सवाल उठते रहे हो लेकिन ऐसा नहीं है कि पूरा पुलिस प्रशासन ही इस छवि के लिए जिम्मेदार हो। इन्हीं पुलिसकर्मियों में पानीपत का एएसआई एक ऐसा पुलिसकर्मी भी है जिसने पुलिस प्रशासन के  साथ-साथ जिले के गौरव को बढ़ाने का काम किया है जिसके चलते आज जिले के गांव बबैल के रहने वाले एएसआई देवेंद्र को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा और उनको पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 


पंचकूला में DIG के रीडर के तौर पर कार्यरत है ASI देवेंद्र 


बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। घोषित किए गए कुल 14 पदकों में से एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 13 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन 13 पुलिसकर्मियों में पानीपत जिले के रहने वाले ASI देवेंद्र कुमार भी शामिल हैं। जोकि पंचकूला में DIG लॉ एंड ऑडर एवं मुख्यालय के रीडर के रूप में कार्यरत है। 

बताया जा रहा है कि एएसआई देवेंद्र कुमार पानीपत के गांव बबैल के रहने वाले हैं। वह हरियाण पुलिस में साल 2001 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। अपनी 21 साल की ड्यूटी के दौरान देवेंद्र कुमार की अधिकत्तर ड्यूटी VIP ड्यूटी रही है। कोरोना काल में भी उन्होंने बहुत ही निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाई। पुलिस पदक में नाम चयनित होने पर उन्होंने कहा कि यह अचीवमेंट पूरे गांव की अचीवमेंट है। ये मैडल वह अपने उच्च अधिकारियों व पूरे गांव को समर्पित करते हैं। उनका कहना है कि हमेशा ही उसके परिवार व गांव वालों का आशीर्वाद उनके साथ रहता है।


ये पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित 


सतेंद्र कुमार गुप्ता IGP (करनाल रेंज) करनाल,  सतीश बालन IGP (STF), वीरेंद्र कुमार विज DCP (ईस्ट) गुरुग्राम, सुरेंद्र सिंह DCP (CID) नई दिल्ली, राजकुमार रंगा ACP पंचकूला, हरिकिशन इंस्पेक्टर स्टेट क्राइम ब्रांच, SI रमेश कुमार अंबाला, दिनेश सिंह SI प्रथम IRB भोंडसी गुरुग्राम, नरेश कुमार SI रोहतक, देवेंद्र कुमार ASI पानीपत, राम पाल EASI(CID) चंडीगढ़, सज्जन कुमार ORP ASI हिसार और सुनील कुमार हेड कांस्टेबल को आज सम्मानित किया जाएगा।  


वहीं ASI देवेंद्र की भाभी सीमा ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का मौका है। यह ऐसा पल है, जब हम अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। देवेंद्र को उनकी मेहनत और इमानदारी का फल मिला है। लाख कठिनाई आई होंगी, मगर कभी सत्य और ईमानदारी का रास्ता नहीं छोड़ा। यह बहुत ही गौरव का क्षण है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Content Writer

Manisha rana