हरियाणा में कलयुगी बेटे की दरिंदगी... मां को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया हवस का शिकार, पीड़िता की आपबीती रुह कंपा देगी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 02:19 PM (IST)

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित मां का आरोप है कि बेटे ने पहले नशीले पदार्थ खिलाकर बेसुध किया और फिर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार  बेटे ने मां के साथ दुष्कर्म किया। मां का आरोप है कि बेटे खुद भी नशे का आदी है और मुझे भी कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।  इतना ही नहीं बल्कि मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने हिम्मत जुटाते हुए पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static