बैंक गबन मामला: IAS पर शिकंजा! पंकज अग्रवाल 2 दिन की CBI रिमांड पर
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 02:38 PM (IST)
पंचकूला(उमंग): हरियाणा के बहुचर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के करोड़ों रुपए के गबन मामले में IAS पंकज अग्रवाल को सीबीआई कोर्ट ने 2 दिन की CBI रिमांड पर भेजा। पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में आज आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को सीबीआई द्वारा किया गया था पेश।
पेशी के उपरांत बचाव पक्ष के वकील विशाल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि CBI कोर्ट में सीबीआई मजबूती से अपना पक्ष नहीं रख पाई इसके चलते 2 ही दिन की रिमांड पर ही भेजा गया है। आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल की ओर से लैपटॉप, मोबाइल और केस से संबंधित फाइल पहले ही सीबीआई को सौंपी जा चुकी हैं और पंकज अग्रवाल पिछले महीने ही जांच में भी शामिल हो गए थे।
उन्होंने आज जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई की टीम ने विशेष सीबीआई कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में दलील दी कि जो इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस IAS पंकज अग्रवाल से बरामद किए गए हैं उनकी सत्यापन और कांफ्रंटेशन के लिए रिमांड की जरूरत है।