गोदाम में आग लगने से लाखों का कागज हुआ खाक

7/18/2022 8:54:16 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): भोंडसी थाना क्षेत्र में सोमवार की सांय कागज के गोदाम में आग लगने लाखों का कागज जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड व भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।



भोंडसी क्षेत्र के गांव बहलपा में एक कागज का गोदाम है। जिसमें सोमवार को करीब पौने चार बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मी आग बुझाने की मशक्कत में जुट गए। वहीं पुलिस के साथ हेड कांस्टेबल जोगिंदर भी आग बुझाने के प्रयास व व्यवस्था बनाने में लगे रहे। दो घंटे की मशक्कत के बाद सांय करीब छह बजे आग पर काबू पा लिया गया। फायर अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। लेकिन गोदाम के कागज के चलते इसने जल्द ही भयंकर रूप ले लिया। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग में लाखों का कागज जलने का अनुमान है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi