न्यूज़ीलैंड में चमका यमुनानगर के बिलासपुर का पारस बेदी

4/28/2017 7:28:57 PM

यमुनानगर: (सुमित ओबेराय) न्यूजीलैंड में यमुनानगर के पारस बेदी ने इतिहास रच दिया है। पारस ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भारत को पहला सिल्वर मेडल दिलाया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में आयोजित वर्ल्ड मास्टरों गेम्स में पहला सिल्वर जीता है।

टीम इंडिया ने पिछले 50 सालों में पहली बार बास्केट बॉल में यह कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 102 के मुकाबले 85 अंक हासिल किए। पारस के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में खुशी की लहर है। पारस के गांव यमुनागर के बिलासपुर में जश्न का माहौल है।