चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में ट्रैक पर गिरा यात्री, बाल-बाल बची जान

8/25/2019 10:50:53 AM

अम्बाला छावनी (हरिंद्र): जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में एक यात्री रेल ट्रैक पर गिर गया। गनीमत रही कि ट्रेन के नीचे आने के बाद भी उसकी जान बच गई। सूचना मिलते ही जी.आर.पी. मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए छावनी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान अमृतसर निवासी मदनलाल के तौर पर हुई है।

जी.आर.पी. एस.आई. राजकुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रैस लगभग 9 बजे प्लेटफार्म 2 पर पहुंची। ट्रेन कुछ देर के ठहराव के बाद जब चलने लगी तो मदनलाल ने सामान सहित ट्रेन से उतरने की कोशिश की। 

संतुलन बिगडऩे की वजह से वह ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन के निकल जाने के बाद उसे ट्रैक से उठाया गया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। मदनलाल ने बताया कि वह किसी काम से लखनऊ गया था और ट्रेन से वापस अमृतसर जा रहा था।  जल्दबाजी में यह हादसा हो गया। घायल मदनलाल के बयान के आधार पर जी.आर.पी. ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के बाद घायल के परिजन अमृतसर से अम्बाला पहुंच गए थे। 

Isha