ALERT: रोहतक से भिवानी व जींद जाने वाले यात्री ध्यान दें, आगामी आदेशों तक पैसेंजर रहेंगी रद्द

12/27/2023 5:57:38 PM

रोहतक:  आगामी आदेशों तक रोहतक से भिवानी व जींद पैसेंजर ट्रेन आगामी आदेशों तक रद्द कर दी गई है। कोहरा बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। रोजाना देरी से पहुंच रही गाड़ियों और रद्द रहने वाली गाड़ियों से दैनिक यात्री परेशान रहने लगे हैं। रोहतक से दिल्ली, पानीपत, जींद व भिवानी की तरफ चलने वाली गाड़ियों में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। लेकिन अब यात्रियों को बसों का रूख करना पड़ेगा।

 
भिवानी की तरफ जाने वाली ट्रेन दोपहर में एक बजकर 30 मिनट पर रोहतक जंक्शन से चलती है। लेकिन कोहरे के चलते रद्द कर दिया गया है। वहीं जींद के लिए ट्रेन एक बजकर 46 मिनट पर दोपहर को चलती है। लेकिन वह भी पिछले दो दिन से रद्द होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Content Writer

Isha