चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बसों का समय किया निर्धारित

9/13/2020 11:57:00 AM

जींद (अनिल कुमार) : प्रदेश में कोरोना महामारी का प्रकोप है जहां जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। वहीं कोरोना भी बेकाबू हो गया है। गौरतलब है कि मार्च में लॉकडाउन के बाद बंद पड़ी बसें मई में शुरू हो गई थी लेकिन चंडीगढ़ के लिए बसें नहीं जा पा रही थी। चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को पंचकूला जाना पड़ता था। उसके बाद पंचकूला से चंडीगढ़ पहुंचना पड़ता था। अब सीधे चंडीगढ़ जाने के लिए बसों को अनुमति मिल गई है। लॉकडाउन से पहले जींद से चंडीगढ़ के लिए आठ बसें चलती थी। पहले वाले समय ही कर्मचारियों ने चंडीगढ़ के लिए निर्धारित किए हैं। ऐसे में चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए डिपो ने बड़ी राहत दी है।

ये रहेगी समय सारणी
चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह साढ़े चार बजे, उसके बाद 5 बजकर 20 मिनट पर, 6 बजकर 40 मिनट पर पंचकूला के लिए जाने वाली बस भी पहले चंडीगढ़ जाएगी। इसके बाद 7 बजकर 50 मिनट पर, 9 बजकर 20 मिनट पर, 10 बजकर 50 मिनट पर, 12 बजे और उसके बाद दोपहर बाद 2 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए बसें जाएंगी। 3 बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए आखरी बस जाएगी।

बता दें कि 16 सितंबर से चंडीगढ़ के लिए जींद से बस चलेंगी। फिलहाल जींद से चंडीगढ़ के लिए आठ समय निर्धारित किए गए हैं। अगर यात्रियों की संख्या कम या ज्यादा हुई तो बस के समय सारिणी में बदलाव किया जा सकता है। वहीं जल्द ही जयपुर के लिए भी बस चलाई जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ मुख्यालय पत्र भेजा हुआ है।

Manisha rana