चंडीगढ़-हरियाणा के 500 से ज्यादा लोगों के पासपोर्ट इम्पाउंड

4/26/2018 1:46:53 PM

चंडीगढ़(साजन): रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने हरियाणा व चंडीगढ़ के 500 से ज्यादा लोगों के पासपोर्ट इम्पाउंड किए है। इन लोगों के वैरीफिकेशन के दौरान पते फर्जी पाए गए। इनमें हरियाणा के अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल के लोगों के ज्यादा पासपोर्ट है।

चंडीगढ़ के इसमें इक्का-दुक्का पासपोर्ट हैं। बुधवार को रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर सिबास कबीराज ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर किसी थाने में एफ.आई.आर. दर्ज है और उन्होंने पासपोर्ट आवेदन के वक्त में इसकी जानकारी नहीं दी। उनके पासपोर्ट भी या तो जारी नहीं किए गए हैं या फिर जिन्हें जारी कर दिया है, वह इम्पाउंड किए जा रहे है।

Rakhi Yadav