फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा पानीपत रेप मामला: IG

1/15/2018 5:53:50 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में एक के बाद एक 4 रेप घटनाअों से हरियाणा दहल गया है, वहीं प्रदेश में जींद, पानीपत व फरीदाबाद में हुई हैवानियत की घटनाअों को हरियाणा पुलिस की प्रवक्ता आईजी ममता सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पानीपत की घटना में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जल्द ही चालान पेश कर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं आत्मा को झंझोरने वाली हैं। 

उल्लेखनीय है कि पानीपत में शाम के समय कूड़ा फेंकने गई बच्ची को गांव के ही रिश्ते में मामा अौर नाना लगने वाले दो युवकों ने बच्ची को हवस का शिकार बनाया। दोनों ने बच्ची को बहलाकर घर बुला लिया अौर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। बच्ची के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे दुपट्टे से उसका गला घोंटकर मार डाला। इतना ही नहीं दरिंदों ने उसके बाद बच्ची के शव से भी 4 घंटे कर रेप किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया अौर पूछताछ की। जहां आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। 

वहीं उन्होंने कुरुक्षेत्र गैंगरेप मामले में कहा कि कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फरीदाबाद में युवती से चलती गाड़ी में हुए गैंग रेप पर कहा कि एसआई अौर साइबर टीम काम कर रही है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। पंचकूला के पिंजौर में दस साल की बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी होने से ममता सिंह ने इंकार किया है।