नाबालिग लड़की से रेप के बाद हत्या, बोरी में नग्न अवस्था में मिला शव(video)

3/20/2018 3:08:38 PM

गुरुग्राम(सतीश राघव): हरियाणा में बच्चियों से रेप करने वाले दोषियों को फांसी की सजा देने का कानून बनने के बाद भी हवस के दरिंदों में खौफ नहीं है। ऐसा ही एक मामला पटौदी खंड के गांव सिधरावली का है, जहां एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारों ने धारदार हथियार से हत्या कर नाबालिगा का शव बोरे में छिपा दिया। 

घर में अकेली लड़की से दुष्कर्म कर की हत्या
जानकारी के अनुसार पटौदी खंड के गांव सिधरावली में एक परिवार किराए पर रहता है। बीते दिन मृतका के परिजन बाहर गए थे। उसकी बड़ी बहन पढ़ाई के लिए गई थी। इस दौरान एक ट्रक ड्राइवर के साथ 2 अन्य लोग घर में घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद उसका शव प्लास्टिक के बोरे में लपेट दिया। यह घटना देर शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर एक आरोपी को काबू किया है। 

आरोपी की है एक बच्ची
पुलिस को दिए बयान में आरोपी गजेंद्र ने कहा कि वह ट्रक चलाता है और राजस्थान के राजसमन्द जिला के डूगाजी गांव का रहने वाला है। उसकी शादी हो चुकी है व एक बच्ची का पिता है। 

पीड़िता की बहन ने आरोपियों को पकड़वाया
घटना के बारे में मृतका की बड़ी बहन ने बताया। दरअसल उसने आरोपियों को देख लिया था। उसे देखकर आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद लड़की ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने उन्हें को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है। मृतका का शव निर्वस्त्र था, जब वह कट्टे में लिपटी थी, बाद में शव पर कपड़े डाले गए। शव का निर्वस्त्र होने से आशंका है कि नाबालिगा की हत्या रेप के बाद की गई है। मृतका के सिर पर गहरी चोट का निशान थे, जिसकी वजह से खून बहा है। पकड़े गए आरोपी ट्रक ड्राइवर के कपड़े खून में लथपथ थे। कपड़ों पर लगे खून के कारण मृतका की बहन ने उसको पकड़ने के लिए शोर मचाया था, फिलहाल आरोपी पुलिस को कुछ नहीं बता रहा है।

Punjab Kesari