स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की कमी, मरीज परेशान

10/25/2017 4:09:39 PM

होडल (हरिओम): सामुदायिक स्वास्थ केंन्द्र में डाक्टरों की कमी के चलते मरीजों बेहतर सुविधाएं से वंचित रहना पड़ रहा है। होडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र के अधीन करीब दो दर्जन गांव आते हैं। मरीजों को स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी दो- दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरीजों का काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आपको बता दें कि, इस केन्द्र में सभी पदों को लेकर करीब सात डाक्टरों के पद हैं जिनमें से दो डॉक्टरों की पोस्ट खाली है। अब केवल दो डॉक्टर ही मरीजों को देखते है, एक्सरे करने वाले डॉक्टर हफ्ते में दो दिन बैठते हैं।



लोगों ने मांग की है कि यहां और डॉक्टर होने चाहिए। वहीं एक महिला सुरेश देवी ने बताया की यहां लेडी डॉक्टर जरूर होनी चाहिए, क्योंकि महिलाओं को पुरुष डाक्टरों से खुलकर बात करने में असहजता महसूस होती है। जिसके कारण कई महिलाएं बिना चेकअप के वापस चली जाती हैं। एस एम ओ पद पर बैठे चरण गोपाल ने कहा की लोगों का कहना सही है। यहां पर मेन डाक्टरों की कमी है, लेकिन इनकी रिकू्रटमेंट हो चुकी है। जल्द ही खाली पड़े पदों पर डाक्टर आ जाएंगे।