एक साथ 3 डॉक्टर गए छुट्टी पर, 540 मरीजों को नहीं मिला इलाज

10/31/2019 2:02:27 PM

पानीपत (अनुज) : सिविल अस्पताल में बुधवार को 3 डाक्टर छुट्टी पर रहे। इस कारण करीब 540 मरीजों को इलाज भी नहीं मिला। बुधवार को महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन और स्किन रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे। वहीं लगभग 650 मरीजों को इलाज मिला भी है। मौसम में बदलाव के कारण लगभग सभी ओ.पी.डी. बढ़ गई हैं। वहीं स्मॉग का सीधा और सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों पर पड़ रहा है। वहीं लोगों की आंखों में जलन भी हो रही है।

स्किन रोग विशेषज्ञ डा. राघवेंद्र 3 नवम्बर तक छुट्टी पर हैं, यानी वो 4 को ओ.पी.डी. में बैठकर मरीजों का इलाज करेंगे। स्किन ओ.पी.डी. रोजाना इस समय 280 से ऊपर हो रही है। लेकिन 3 तक मरीजों को इलाज नहीं मिलेगा। फिजिशियन डा. जितेंद्र त्यागी ने बताया कि वातावरण में स्मॉग छाए रहने के कारण लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्मॉग का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों पर पड़ा है। सिविल अस्पताल में सांस के मरीजों में इजाफा देखने को मिला है। यह दीपावली पर हुए पटाखों के प्रदूषण से हुआ है।

Isha