जख्म पर मरहम लगा रही पंजाब सरकार, मृतक किसान को देगी मुआवजा; शंभू बॉर्डर पर ज्ञान सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

2/16/2024 9:44:10 PM

अंबाला(अमन कपूर): किसान आंदोलन 2.0 का आज चौथा दिन है। पंजाब किसान अभी दिल्ली कूच की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। आज किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने एक प्रेस वार्ता की। शंभू बॉर्डर प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेताओं ने बताया कि पंजाब सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान घायलों एवं मृतकों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। आंदोलन के दौरान मृतक किसानों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पंजाब सरकार देगी। वहीं डल्लेवाल ने पंजाब सरकार से मृतकों एवं घायलों के लिए आर्थिक सहायता व नौकरी की डिमांड रखी है।

इसके साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन को नसीहत देते हुए कहा कि हम भी संयम बरत रहे हैं, ताकि उन्हें मौका न मिले। किसानों पर मोर्टार दागना बिल्कुल गलत है। वहीं पढेर ने बताया कि इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो बाकी सब ठीक चल रहा है। वहीं आंदोलन के दौरान मृतक किसान गुरदास पुर निवासी 63 वर्षीय ज्ञान सिंह को पंजाब सरकार 5 लाख रुपये देगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इंटरनेट अभी भी नहीं चल रहा है। अंबाला पुलिस के 31 गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।   

वहीं शंभू बॉर्डर पर गुरदासपुर के चाचौकी गांव निवासी ज्ञान सिंह की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई है। यह आंदोलन में होने वाली पहली मौत है। आज शाम किसान ज्ञान सिंह के शव को शम्भू बार्डर पर लाया गया। जहां सभी किसानों ने ज्ञान सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया।  इस मौके श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया व अरदास कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

इस मौके किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा ज्ञान सिंह किसान आंदोलन में शहीद हुए हैं। आंसू गैस के गोलों के कारण उनकी तबियत बिगड़ी उन्हें हस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। लाभ सिंह की मौत पर पंजाब सरकार ने 5 लाख मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार से भी मुआवजे की मांग रखी।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal