700 मि.ग्रा. स्मैक के साथ आरोपी पकड़ा

1/21/2017 11:26:41 PM

पिहोवा (बंसल):सिटी चौकी इंचार्ज फूल सिंह के अनुसार ए.एस.आई. धर्मपाल पुलिस टीम के साथ चौकीके सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक युवक कुरुक्षेत्र रोड की तरफ से पैदल आ रहा था जो पुलिस को देख वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे काबू किया। तभी युवक ने हाथ में पकड़ी कागज की पुडिय़ा फैंक दी। जब उन्होंने पुडिय़ा खोलकर देखी तो उसमें से 700 मि.ग्रा. स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान पिहोवा निवासी निर्भय के रूप में हुई है। पुलिस के निर्भय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।