सड़क टूटने से लोग परेशान, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

6/16/2019 4:56:35 PM

नूंह मेवात (ऐके बघेल): नूहं जिले में भले हीं बेहतर सड़के हो, लेकिन पुन्हाना उपमण्ड़ल के शिकरावा व बीसरू दो गांवो को जाने वाली मुख्य सड़के पूरी तरह जर्जर हालत में है। यूं तो सरकार के दो चैयरमैन व राज्यमंत्री पुन्हाना विधानसभा से ताल्लुक रखते है। प्रदेश के हज कमेटी चैयरमैन के पैतृक गांव बीसरू इसी मार्गपर है। दिनभर सरकार की उपलब्धियो को गिनाने का काम करने वाले पार्टी के कार्यकर्ता इन सड़को का बनवाने में शायद प्रयासरत नहीं है।आम नागरीक हीं नहीं चैयरमैन, राज्यमंत्री व जिले भर के प्रशासनिक अधिकारी इन मार्गो से गुजरते है। दोनो गांवों के टूटे जर्जर मार्ग से गुजरने वाले दैनिक यात्रीगण पूरी तरह परेशान है और आए दिन इन मार्गो पर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है।



गांव बीसरू को जाने वाला मुख्य मार्ग कोट-हथीन वाया पलवल जिले को जाने वाला मुख्य मार्ग है। जिस पर दिन भर हजारों की संख्या में छोटे बडे वाहनों का आवागमन रहता है। यह गांव दर्जनों गांवों को पुन्हाना से हथीन उपमण्ड़ल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी है। व्यापारिक दृष्टि से पुन्हाना व हथीन के बाजारों से जुड़े होने के कारण यह मार्ग व्यस्तम मार्ग है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते पिछले एक साल से अधिक समय से उक्त मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है, यह मार्ग कांगे्रस कार्यकाल में सन् 2012 में निर्माण कराया गया था। जो अब पूरी तरह टूट चुका है। सड़क पर आए दिन हादसे घटित हो रहे है तो लोगों को टूटे मार्ग परेशानियां झेलनी पड़ रही है।



इसी तरह गांव शिकरावा मार्ग भी काफी समय से जर्जर हालत में है। यह मार्ग नूहं व पलवल जिले को पुन्हाना व मार्ग से लगने वाले दर्जनो गांवो को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। पिछले काफी समय टूट जाने के कारण आम नागरीकों का पुन्हाना, नूहं व पलवल जिले से संपर्क टूटने लगे है। दिनभर इस मार्ग से आम नागरीकों के अलावा जिले भर के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सत्ताधीन सरकार के पदाधिकारी भी गुजरते है, लेकिन प्रदेश भर में बेहतरीन सड़के देने वाली इस सरकार का ध्यान इन मार्गो की ओंर नहीं पहुंचाया गया, जिससे आम नागरीकों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। 

 

Naveen Dalal