धुंध के कारण लोगों हो रही है काफी परेशानी, 6 घंटे लेट हुए ट्रेन

12/22/2019 3:19:37 PM

जींद, (राठी): सर्दी के मौसम में धुंध ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। धुंध के कारण लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। वहीं धुंध होने का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। इसके कारण 5-6 टे्रनें निर्धारित समय से घंटा-डेढ़ घंटा तक लेट पहुंची। इसके कारण यात्रियों को काफी समय जंक्शन पर ही इंतजार करना पड़ा।सरकारी अथवा प्राइवेट दफ्तरों में जाने वाले कर्मचारी को ज्यादा परेशानी हुई।

वह दफ्तरों में घंटा-डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। जिससे उनका काम-काज काफी प्रभावित हुआ। धुंध के कारण सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर जंक्शन जींद पर पहुंचने वाली 74014 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर डी.एम.यू. 8 बजकर 30 मिनट के बाद पहुंची। वहीं इसके अलावा ङ्क्षछदवाड़ा इंटरसिटी एक्सप्रैस, श्रीमाता वैष्णवी धाम एक्सप्रैस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रैस भी अपने निर्धारित समय से जंक्शन पर लेट पहुंची। ऐसा ही हाल शाम को दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों का हाल रहा। 

सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर आने वाली 14626 ङ्क्षछदवाड़ा इंटरसिटी एक्सप्रैस 9 बजकर 5 मिनट पर नरवाना जंक्शन पहुंची और 9 बजकर 35 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची। वहीं इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देर बाद जींद पहुंची। इसके कारण अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर ही बैठे रहे। ट्रेनों की आम दिनों की बजाय गुरुवार को स्पीड में कमी थी। वहीं धुंध अधिक होने से ड्राइवर बसों को कम स्पीड में चला रहे थे।

शुक्रवार रात से ही जिले में गहरी धुंध पडऩी शुरू हो गई थी। इसको लेकर सर्दी में भी इजाफा हो गया। इसका असर सुबह के समय दिल्ली की तरफ आने वाली पैसेंजर तथा एक्सप्रैस ट्रेनों पर पड़ा। 14625 दिल्ली-फिरोजपुर इंटरसिटी सराय रोहिला निर्धारित समय से 4 बजकर 55 मिनट के अंतराल पर 1 बजकर 47 मिनट पर जींद पहुंची। वहीं जींद जंक्शन पर 3 बजकर 17 मिनट पर आने वाली 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रैस निर्धारित समय से एक घंटा 56 मिनट देरी से पहुंची। इससे सवारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 

Isha