नगर निगम में लोगों ने की चोर की जमकर पिटाई, देखें तस्वीरें

7/21/2017 4:32:16 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय):हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम में लोगों ने एक चोर की जमकर पिटाई की। लोगों ने इस पूरी पिटाई को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार यमुनानगर के नगर निगम में उस वक्त हंगामा हो गया, जब निगम में आए व्यक्ति की एक चोर ने पॉकेट मार ली।

घटना की जानकारी देते हुए पंजाब सिंह नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह निगम में अपनी बेटी का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए एक फार्म पर साइन करवाने आया था। वह उसी के लिए लाइन में खड़ा था कि तभी अचानक किसी ने उसका बटुआ निकाल लिया। जिसमें लगभग 4500 रुपए थे। उसके शोर मचाने पर निगम के गेट पर खड़े एक व्यक्ति ने उस चोर को धर दबोचा। जिसके बाद लोगों ने चोर की धुनाई की।

वहीं उस चोर को पकड़ने वाले संदीप नाम के व्यक्ति ने बताया की वह निगम गेट पर खड़ा था कि तभी अंदर से चोर चोर का शोर सुनाई दिया। ये चोर ऑटो पर चढ़ कर भागने ही वाला था कि गेट पर खड़े व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया।
ई के बाद चोर ने ऐसी हरकत न करने की बात कहकर माफी मांगी। वहीं उसने खुद को पुलिस का रिश्तेदार बताया। इसका कहना है कि इसका रिश्तेदार अम्बाला पुलिस में कार्यरत है। वहीं लोगो ने इस चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।