भाजपा सरकार से दुखी हो चुकी है प्रदेश की जनता: तंवर (VIDEO)

3/10/2018 6:56:32 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोर): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ यात्रा की अगुवाई में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर कुरूक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा अपने आखिरी पड़ाव में है, यात्रा का समापन 11 मार्च को पेहवा में एक बड़ी जनसभा के साथ किया जाएगा। साइकिल यात्रा का अगला पड़ाव अंबाला शहर में रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।



उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से हर वर्ग दुखी है, उनकी साइकिल यात्रा का एक मकसद यह भी था कि प्रदेश में वस्तु स्थिति का जायजा लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और बदलाव लाने के लिए अग्रसर है। उन्होंने बताया कि यात्रा के अगले फेज का समय बाद यात्रा प्रदेश के किन किन हिस्सों में जाएगी और अगले फेस की यात्रा कब शुरू होगी इसका निर्णय हुआ यात्रा के समापन पर किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि 15- 16 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस अधिवेशन की वजह से यात्रा का दूसरा फेस उसके बाद ही तय होगा। डॉक्टर अशोक तवर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से दुखी हो चुकी है और जल्द ही जनता का यह गुबार का ज्वालामुखी फटेगा।