सीएम खट्टर की बड़ी सौगात, पुलिस भर्ती में आर्थि‍क रूप से कमजोर वर्ग को आयु सीमा में मिलेगी छूट

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 06:10 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीरवार को विधानसभा सत्र के दौरान एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने प्रदेश में पुलिस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आयु सीमा में छूट देने की घोषणा की। इसके तहत कमजोर वर्ग के लोगों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

सदन की कार्यवाही के दौरान जननायक जनता पार्टी के नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम के सवाल के जवाब में मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह बड़ी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में पुलिस की भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भर्तियों में दस प्रतिशत आरक्षण पहले से दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static