केरलवासियों की मदद के लिए आगे आए हरियाणा के लोग

8/29/2018 12:31:31 PM

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद जो तबाही हुई उसके बाद पूरे भारतवर्ष के लोग केरलवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं। जहां हरियाणा सरकार ने केरल को मदद दी है वही यमुनानगर जिले की जनता भी आगे आई और रेडक्रॉस के माध्यम से राहत सामग्री इकटठी कर बाढ़ पीड़ितों के लिए एक ट्रक यमुनानगर से केरल के लिए रवाना किया। 

यमुनानगर के डीसी गिरीश अरोड़ा ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर यहां से केरल के लिए रवाना किया है। इस समय केरल के लोग मुसीबत में है ऐसे में हम सबका फर्ज बनता है कि हम उनकी मदद के लिए आगे आए। हरियाणा सरकार ने भी इसमें मदद के लिए सभी आमजन तो अपील की गई तो इसी विषय पर हमने भी सभी समाजसेवी संस्थाए है, जितने भी दानी सजन है उनसे मीटिंग करके रेड क्रॉस के माध्यम से हमने कमेटी  बनाई। 

केरल बाढ़ से प्रभावित लोगो के लिए कपड़े, बर्तन, दवाइयां आदि इस तरह की चीज़ें  हमने केरल के लिए भेजी है। क्योंकि यमुनानगर जगाधरी शहर स्टील के बर्तन के लिए जाना जाता है और हमने लोगों से रिक्वेस्ट की जितने ज्यादा बर्तन हम लोगों के लिए भेज सके उतने भेजे। 
 

Rakhi Yadav