सत्ता में बैठे लोगों को सरकार चलाने का अनुभव नहीं : ओ.पी. चौटाला

6/3/2019 8:36:11 AM

भिवानी(वजीर): इनैलो सुप्रीमो व पूर्व सी.एम. ओ.पी. चौटाला ने दावा किया कि इस बार प्रदेश में इनैलो की सरकार बनेगी लेकिन गद्दार, धोखेबाज व लुटेरों को पार्टी में नहीं लिया जाएगा। चौटाला ने कहा कि मेरी बात का सी.एम. बुरा मानते हैं,लेकिन काम करेंगे तो मेरी भाषा अपने आप बदल जाएगी। उक्त शब्द उन्होंने रविवार को जाट धर्मशाला में जिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहे। 

चौटाला ने अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में इनैलो पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को जी-जान से जुटने तथा रूठे हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोङऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि अब तो थोड़े समय के लिए आए हैं लेकिन विधान सभा चुनाव दौरान वह उनके बीच में होंगे और उस समय वह हर गांव व कार्यकत्र्ता से मिलेंगे और रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाएंगे। चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो चुनावी वायदे किए थे, सत्ता में आने के बाद उसको खोलकर भी नहीं देखा।

साथ ही कहा कि आज के सत्ताधारियों को देश या प्रदेश के किसी वर्ग से कोई लगाव नहीं। चौटाला ने कहा कि अब चुनाव बहुत महंगे हो गए हैं। ऐसे में कार्यकत्र्ताओं के कहने पर विधानसभा की टिकटें देंगे और उनकी आर्थिक मदद के लिए मैं खुद झोली फैलाकर आर्थिक मदद करने का काम करूंगा। चौटाला ने एक बार फिर सी.एम. मनोहरलाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को सरकार चलाने का अनुभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं तो सी.एम. बुरा मानते हैं लेकिन यह सच है कि हरियाणा में बेकार व नाकारा पशुओं को खट्टर कहते हैं। चौटाला ने कहा कि मुझे खुशी होगी की सी.एम. खट्टर न रहकर लोगों के काम करें और जनता की सेवा करें। वह ऐसा करेंगे तो मेरी भाषा अपने आप बदल जाएगी। 

kamal