दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के झूठे वादों पर नहीं किया विश्वास: प्रवीण अत्रे
punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2025 - 09:13 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_21_13_071310266atre.jpg)
चंड़ीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी। अत्रे ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। "दिल्ली की देवतुल्य जनता ने आम आदमी पार्टी के झूठे वादों पर विश्वास नहीं किया और पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को पूरी तरह नकार दिया है।
उन्होनें कहा, यह जीत जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री मोदी की विकासवादी नीतियों की जीत है। दिल्ली के लोगों ने भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और झूठी राजनीति को अस्वीकार कर विकास के पक्ष में वोट दिया है।" प्रवीण अत्रे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से "सबका साथ, सबका विकास" की नीति पर कार्य करती रही है, और दिल्ली की जनता ने इस पर भरोसा जताते हुए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाया।