टांगरी नदी में बढ़ा जलस्तर, लोगों को इलाका खाली करने के आदेश (VIDEO)

8/13/2018 11:50:20 AM

अंबाला(अमन कपूर):  अंबाला में टांगरी नदी में 7 हजार क्यूसेक पानी आने से लोगों में हड़कंप मच गया है। दोपहर तक यह पानी 12 हजार क्यूसेक होने की संभावना है। जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

वही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को इलाका खाली करने के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते जलस्तर बढ़ रहा है। वही अगर प्रशासन की अगर बात करे तो सुबह नदी में पानी आने की खबर सुनते ही नदी के पास पूरी टीम के साथ पहुंच गए। साथ ही लोगों को भी अपना सामान लेकर सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी। हालांकि कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जब से नदी को चौड़ा करवाया है तब से नदी का पानी शहर में नहीं आता। जिससे शहर में बाढ़ आने का ख़तरा भी नहीं रहता। लेकिन नदी के साथ रह रहे लोगों के लिए अभी भी नदी में पानी आना खतरे की घंटी से कम नहीं है। 

प्रशासानिक अधिकारियों की माने तो उन्होंने पहले ही लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कह दिया है। उनका कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए शहर की धर्मशालाए व् रेन बसेरे खाली रखे गए है ताकि लोगो को वहां पहुंचाया जा सके। 
 
 
 

Rakhi Yadav